Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में स्पोर्टस एवं फिटनेस एजुकेशन सेंटर के निर्माण को मंजूरी, 6.69 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं

मंडला, 11 मार्च 2026

जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम कौरगांव में स्पोर्टस एवं फिटनेस एजुकेशन सेंटर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके लिए लगभग 4.74 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है तथा परियोजना के लिए लगभग 6.69 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत हो चुकी है।

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर तहसील मंडला के ग्राम कौरगांव स्थित पटवारी हल्का क्रमांक 89, राजस्व निरीक्षक मंडल महाराजपुर के अंतर्गत आने वाले खसरा नंबर 507, 409 एवं 508/2 की भूमि स्पोर्ट्स एवं फिटनेस एजुकेशन सेंटर निर्माण के लिए चिन्हित की गई थी। प्रकरण की जांच उपखंडीय अधिकारी मंडला के माध्यम से कराई गई, जिसके बाद भूमि आवंटन की अनुशंसा की गई।

मध्यप्रदेश नजूल भूमि निर्देश 2020 के प्रावधानों के अनुसार यह प्रस्ताव जिला नजूल निपटान समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति की बैठक 9 मार्च को आयोजित हुई, जिसमें विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से लगभग 4.74 हेक्टेयर भूमि खेल एवं युवा कल्याण विभाग को स्पोर्टस और फिटनेस एजुकेशन संनिर्माण के लिए आवंटित करने का निर्णय लिया गया।

प्रस्ताव के अनुसार ग्राम कौरगांव में खसरा नंबर 507 की 1.64 हेक्टेयर, खसरा नंबर 409 में से 1.50 हेक्टेयर तथा खसरा नंबर 508/2 में से 1.60 हेक्टेयर भूमि स्पोर्टस कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए हस्तांतरित की जायेगी। इसके लिए शासन से लगभग 6.69 करोड़ रुपये की राशि भी प्राप्त हो चुकी है। विदित है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के सतत प्रयासों से खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री डॉ. विश्वास सारंग द्वारा मंडला में स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि आवंटित किए जाने की बात कही गई थी। इस संबंध में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में इस बात का जिक्र मंत्री श्रीमती उइके द्वारा अपने उदबोधन में किया गया था।

स्पोर्टस एवं फिटनेस एजुकेशन सेंटर के निर्माण से जिले के खिलाड़ियों और युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे मंडला जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related posts

कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

महिलाओं को वीरता के साथ आगे आना चाहिए दुर्गावती से मिलती है वीरता साहस और पराक्रम की प्रेरणा .विश्व हिन्दू परिषद स्मरण का कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

संवेदन शील मंडला कलेक्टर ने क्लस्टर शिविर में दिखाये अपने तेवर ✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼

Reva India News

Leave a Comment