Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांदीपनि विद्यालय अंजनिया में नवीन प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडला, 24 मार्च 2026

मंडला जिले के अंजनिया स्थित सांदीपनि विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों के विरुद्ध विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

केजी-1 में 25 सीटें, केजी-2 में 2 सीटें, पहली कक्षा में 1 सीट, दूसरी में 7 सीटें, तीसरी में 7 सीटें, चौथी में 6 सीटें तथा पांचवीं कक्षा में 7 सीटें रिक्त हैं। केजी-1 के लिए न्यूनतम आयु 4 वर्ष तथा केजी-2 के लिए 5 वर्ष निर्धारित की गई है।

प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक कार्यालय समय में सांदीपनि विद्यालय अंजनिया में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ छात्र का फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी तथा पालक का मूल निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां अनिवार्य रूप से जमा करनी होंगी।

यदि आवेदन की संख्या निर्धारित सीटों से अधिक होती है, तो चयन प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के माध्यम से की जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजे विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की उपस्थिति में संपन्न होगी। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से समयसीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Related posts

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-  पीएचई मंत्री

Reva India News

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समय पर करने के दिए निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 सितम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment