Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भंडारण केंद्र खेरी में कृषि उप संचालक और जिला अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण, उपस्थित किसानों से लिया फीडबैक

मंडला, 19 मई 2026

भंडारण केंद्र खेरी स्थित मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के गोदाम में मंगलवार को उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झरिया, जिला विपणन अधिकारी श्री रामस्वरूप तिवारी एवं सीसीबी बैंक की सीईओ श्रीमती साक्षी पेंद्राम द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम प्रभारी को टोकन के माध्यम से ही उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वितरण व्यवस्था पारदर्शी और सुगम बनी रहे।

निरीक्षण के समय उपस्थित किसानों से अधिकारियों ने संवाद भी किया। किसानों ने टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और बताया कि नई व्यवस्था से उन्हें आसानी से समय पर खाद प्राप्त हो रही है। अधिकारियों ने गोदाम में उर्वरक भंडारण और वितरण व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। वर्तमान में मार्कफेड गोदाम खैरी में एनपीके 507 मी.टन, डीएपी 191 मी.टन तथा एसएसपी 62 मी.टन, टीएसपी 80 मी.टन एवं यूरिया खाद 2529 मी.टन का भंडारण है।

Related posts

रपटा घाट में किया गया श्रमदान, दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 जुलाई 2022

Reva India News

जिले में मिले 23 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment