Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में स्वरोजगार के लिए 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण शुरू

मंडला, 13 मई 2026

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड भोपाल द्वारा किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न रोजगारमूलक व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें फैंसी डिजाइनिंग, बेसिक सिलाई, मास्टर टेलर, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर नेटवर्किंग, मोबाइल रिपेयरिंग, फोटोग्राफी, मोटर वाइंडिंग, सेंट्रल टेबल डिजाइनिंग सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 मई से 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट http://mpkhadigramodyog.com/ पर उपलब्ध है।

जिला पंचायत मण्डला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की है।

Related posts

प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा की सेवा करने से पुण्य लाभ मिलता है – पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने एक करोड़ की लागत से माहिष्मती घाट के सौन्दर्यीकरण के कार्यों का शुभारंभ किया

Reva India News

जिले में अब तक 914.3 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 1038 मि.मी. बारिश दर्ज

Reva India News

अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment