Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाइन: कलेक्टर ने सभी विभागों को एक सप्ताह में ‘ए ग्रेड’ लाने के दिए निर्देश स्कूल-आंगनबाड़ी जर्जर भवनों में न चलें, मत्स्य-उद्यानिकी में क्लस्टर अप्रोच अपनाएं: कलेक्टर धोटे नैनपुर में करंट से मौत पर सख्ती, एसडीएम से मांगी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर होगी कार्रवाई

मंडला, 8 जून 2026

जिला योजना भवन में समय-सीमा और विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण संवेदनशीलता से निपटाएं। निम्न गुणवत्ता पर बंद शिकायतें री-ओपन कर संतुष्टिपूर्वक निराकृत की जाएं। सभी विभाग एक सप्ताह में ए ग्रेड में आएं। 50 दिन से अधिक लंबित प्रकरण फोर्स क्लोज कराएं और 500 तथा 1000 दिन पुराने केस भी बंद कराएं।

रात्रि चौपाल और जनसमस्याओं पर फोकस

 

मवई क्षेत्र के ग्राम दाड़ी में रात्रि चौपाल के आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि संबंधित विभाग तय समय में कार्रवाई करें। ग्राम अमवार की पेयजल समस्या, चिरानटोला में विद्युतीकरण, अस्थायी पोल बदलने और छात्रावास के मुद्दों का निराकरण समय-सीमा में हो। रात्रि चौपाल के हर आवेदन का निराकरण अनिवार्य है।

शिक्षा और स्वास्थ्य की तैयारियाँ

 

शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले कलेक्टर ने कहा कि मानसून को देखते हुए कोई भी कक्षा जर्जर भवन में न चले। डीपीसी और डीपीओ डब्ल्यूसीडी को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी। टीएल पत्रों का व्यक्तिगत फॉलोअप कर समय पर क्लोज कराने के भी निर्देश दिए।

दुर्घटना पर नाराजगी, मत्स्य-उद्यानिकी को बढ़ावा

 

नैनपुर के ग्राम जहरमऊ में बिजली पोल से करंट लगने से युवक की मौत पर कलेक्टर श्री धोटे ने गहरा दुःख जताया। विद्युत कंपनी को निर्देश दिए कि ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं। एसडीएम नैनपुर से जांच रिपोर्ट मांगी, जिसके आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मत्स्य पालन में 56 किसानों के साथ 986 केज लगाने की योजना बनी है, जिसे कलेक्टर ने बढ़ावा देने को कहा। बायोफ्लाक में अब तक की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कम से कम 100 हितग्राहियों को जोड़ने के निर्देश दिए। बरगी बैकवाटर में केज से स्थानीय मछुआ समुदाय को लाभ मिले, यह भी सुनिश्चित करने को कहा।

उद्यानिकी विभाग की कार्ययोजना पर असंतोष जताते हुए कलेक्टर ने फॉरवर्ड लिंकेज पर ध्यान देने को कहा। काली हल्दी, अश्वगंधा, काली तुलसी, पपीता जैसी फसलें क्लस्टर अप्रोच से बढ़ाने और आजीविका मिशन की महिलाओं से बड़े पैमाने पर मशरूम उत्पादन कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएम मानिट, सीएस मानिट, जल गंगा संवर्धन, अमृत सरोवर, छात्रावासों में टंकी सफाई, अनुकम्पा नियुक्ति, गेहूं परिवहन, उर्वरक वितरण, वन अधिकार, योग दिवस, श्रमयोगी मानधन, धरती आबा, नर्मदा परिक्रमा पथ, पाण्डुलिपि सहित अंतर-विभागीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, श्री संस्कार बावरिया, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम मौजूद रहे। सभी एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, बीएमओ और बीईओ वीसी से जुड़े।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने किया कंटूर ट्रेंच का अवलोकन

Reva India News

अग्रणी जिला प्रबंधक सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 96.24 वेटेज स्कोर के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित  

Reva India News

कोरोना के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी चलित प्रदर्शनी

Reva India News

Leave a Comment