Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं को मिला 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण, प्रमाण-पत्र वितरित

मंडला, 12 जून 2026

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट-आरसेटी) मंडला द्वारा जिला आजीविका मिशन के तत्वावधान में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 13 मई से 12 जून तक संचालित हुआ, जिसमें स्व-सहायता समूहों तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली 20 महिलाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सलवार-सूट, लहंगा, स्कूल ड्रेस सहित विभिन्न आकर्षक परिधानों की सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उद्यमिता विकास, स्वरोजगार स्थापना तथा व्यवसाय संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।

प्रशिक्षण समापन पर प्रतिभागियों का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम में सेंट-आरसेटी के निदेशक श्री राजेश राय ने महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर राजीव शर्मा, केके अवस्थी, यश मोहन उस्तरोड़े, आराध्या अग्रवाल, प्रशिक्षक गीता मवासी, अभिता यादव, अमन पटेल, गणेश धुर्वे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सेंट-आरसेटी द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण से महिलाओं में स्वरोजगार के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्राप्त हुआ है।

Related posts

युवा शक्ति के दम पर होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार……………..अभिलाष पांडे .आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन

Reva India News

जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा पर हुये विविध आयोजन

Reva India News

घुघरी जनपद सभागार में जागरूकता शिविर 21 नवंबर को

Reva India News

Leave a Comment