Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित, छात्रवृत्ति एवं व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

मंडला, 15 जून 2026

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मण्डला के निर्देशानुसार सोमवार को शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड मण्डला अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, अपार आईडी, नामांकन, जर्जर भवन सहित विद्यालयों में संचालित वाहनों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विषयों के समयबद्ध निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मण्डला, मण्डल समन्वयक, श्री अनादि वर्मा बीआरसी, सुश्री स्वाति सोनवानी एवं विकासखंड के समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झारखण्ड में बाबा बैद्यनाथ महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत एक राष्ट्र, एक संकल्प प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के 622 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की गई

Reva India News

Leave a Comment