Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं किसानों के कच्चे माल के उपयोग को बढ़ावा मिले कलेक्टर की उद्योगपतियों के साथ बैठक संपन्न

मंडला, 16 जून 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला योजना भवन में मनेरी औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिला प्रशासन की मनेरी के उद्योगों से दो प्रमुख अपेक्षाएं हैं- जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा किसानों, वनोपज संग्राहकों एवं स्व-सहायता समूहों से प्राप्त कच्चे माल की यथासंभव खरीद सुनिश्चित करना।

रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध करायें औद्योगिक इकाईयाँ

 

कलेक्टर श्री धोटे ने सभी उद्योग इकाइयों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने उद्योगों में उपलब्ध रिक्त पदों की संख्या एवं निर्धारित शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता की जानकारी  जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को शीघ्र उपलब्ध कराएं। उक्त जानकारी के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को संबंधित ट्रेड में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उद्योगों के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार किया जाएगा।

स्थानीय कच्चे माल के उपयोग पर बल

 

बैठक में मनेरी के उद्योगों में उपयोग होने वाले रॉ मटेरियल पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने अवगत कराया कि महुआ, जामुन, महुआ बीज (गुली), मक्का, पराली तथा अन्य एनटीएफपी, उद्यानिकी एवं कृषि उत्पादों की उद्योगों में मांग को स्थानीय स्तर पर पूरा करने हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा भी इस पहल का स्वागत करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

 

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

 

उद्योगपतियों द्वारा मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं बंद/खाली इकाइयों के प्लॉट्स के पुनः आवंटन जैसी मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया।

मध्यप्रदेश उद्योग विकास निगम के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि मनेरी में शीघ्र ही फायर स्टेशन की स्थापना की जाएगी। अन्य बिंदुओं पर भी विभागीय स्तर से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

बैठक में मध्यप्रदेश उद्योग विकास निगम, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारीगण तथा मनेरी औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर एवं एसपी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Reva India News

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना  

Reva India News

कलेक्टर ने किया बालक एवं बालिका छात्रावास के भूमिपूजन शिलापट का अनावरण विद्यार्थियों को मिलेगी आवासीय सुविधा

Reva India News

Leave a Comment