Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिले में अब तक 1018.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

मंडला, 31 अगस्त 2026

भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय मंडला द्वारा 31 अगस्त 2026 तक जिले में हुई वर्षा के आंकड़े जारी किए गए हैं। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 1326.2 मिलीमीटर है। इस वर्ष 1 जून से 31 अगस्त तक जिले में कुल 6078.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सभी तहसीलों का औसत 1018.1 मिलीमीटर रहा।

जारी आंकड़ों के अनुसार मंडला तहसील में 947.5 मिमी, नैनपुर में 912.4 मिमी, बिछिया में 1040.5 मिमी, निवास में 1042.0 मिमी, घुघरी में 1001.3 मिमी तथा नारायणगंज में सर्वाधिक 1134.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में इस अवधि तक हुई औसत वर्षा सामान्य वार्षिक वर्षा का 76.77 प्रतिशत है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1397.2 मिमी वर्षा हुई थी, जिसकी तुलना में इस वर्ष अब तक 27.1 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है।

31 अगस्त को जिले में 20.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार आंकड़ों में मंडला में 15.0, नैनपुर में 2.0, बिछिया में 1.8 तथा निवास में 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि घुघरी और नारायणगंज में वर्षा दर्ज नहीं हुई।

Related posts

*विंध्य शिक्षा समिति कॉलेज मण्डला में मनाया गया गुरूपूर्णिमा महोत्सव* *रिटायर्ड प्रोफेसर एवं शिक्षकों का किया गया सम्मान*

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 8 सितम्बर 2021

Reva India News

अग्रिम कुमार भा.प्र.से. को एसडीएम घुघरी का प्रभार

Reva India News

Leave a Comment