Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रामराजा सरकार की पावन नगरी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न .सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी विस्तृत कार्ययोजना

             मंडला। भगवान श्रीराम की पावन नगरी ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 30 एवं 31 अगस्त को संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय, सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री एवं भाजपा के शीर्ष नेता माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश नेतृत्व द्वारा इन कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यापक रूप से आयोजित करने के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। प्रदेश कार्यसमिति बैठक के द्वितीय दिवस राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री एवं सभी सांसदों सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन करने के लिए ओरछा पहुंचे। इस दौरान सभी ने रामराजा सरकार का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। बैठक में मंडला जिले से सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके एवं जिला भाजपा महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान श्री नरेश चंद्रोल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंडला जिले में भी होंगी संगठनात्मक बैठक

प्रदेश कार्यसमिति बैठक से प्राप्त मार्गदर्शन के बाद मंडला जिले में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर जिला एवं मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि विगत दिनों भगवान श्री रामराजा जी की पवित्र नगरी ओरछा में संपन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति देने की दृष्टि से विस्तृत चर्चा हुई तथा प्रदेश नेतृत्व का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक “सेवा संकल्प अभियान” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिले एवं मंडल स्तर पर कार्यशाला एवं बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष तथा सेवा संकल्प अभियान की जिला टोली के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

6 सितंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला

जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मंडला जिले की कार्यशाला एवं बैठक 6 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में आगामी सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय बैठक के पश्चात मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की पृथक बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय करने तथा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने को लेकर चर्चा होगी। जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की वीडियों कॉल कर दी बधाई पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम में विवेक की रही अहम भूमिका

Reva India News

निवास में आयोजित रोजगार मेले में 70 को मिला नियुक्ति पत्र 23 सितंबर को नैनपुर में रोजगार मेला का आयोजन  

Reva India News

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय पर छापामार कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment