Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

मंडला, 7 अक्टूबर 2026

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण बुधवार को जिला योजना सभाकक्ष, मंडला में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण 8 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े जिला एवं अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगरीय निकायों के चार्ज अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। जनगणना 2027 में डिजिटल तकनीक एवं सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।

जनगणना निदेशालय भोपाल के जिला प्रभारी मंडला श्री संजय सोनी एवं श्री जयदीप नंदनवार ने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 प्रश्नों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाएगी। अधिकारियों को जनगणना कार्य समय-सीमा में गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

20 जुलाई को आयोजित होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव

Reva India News

69 वीं मध्यप्रदेश इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर मेंस स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप 2022 का हुआ भव्य शुभारंभ नगर भ्रमण के दौरान खिलाडियों का जगह – जगह हुआ स्वागत

Reva India News

दिवाली त्यौहार के मद्देनजर कलेक्टर और एसपी ने किया शहर का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment