Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से ध्रुवी को मिला नया जीवन, सफल हृदय सर्जरी से लौटी मुस्कान  

मंडला, 22 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से ग्राम अंजनिया, तहसील बिछिया निवासी 11 वर्षीय धु्रवी सोनी को हृदय रोग के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली। जन्म से हृदय संबंधी समस्या से पीड़ित ध्रुवी को सांस फूलने और बार-बार अस्वस्थ होने की परेशानी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगे उपचार में कठिनाई आ रही थी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि विकासखंड बिछिया में पदस्थ आरबीएसके टीम के डॉ. ओमप्रकाश पटेल एवं डॉ. किरण पंद्रे द्वारा विद्यालय में बच्चों की स्वास्थ्य जाँच के दौरान धु्रवी के हृदय में छेद होने की जानकारी मिली। इसके बाद जिला चिकित्सालय मंडला में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उसका पंजीयन कर शासन द्वारा सूचीबद्ध मेट्रो हॉस्पिटल रेफर किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत उसकी जांच एवं उपचार की व्यवस्था निःशुल्क कराई गई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने धु्रवी की हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक की। उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ है और अब वह सामान्य रूप से दैनिक गतिविधियाँ कर पा रही है।

धु्रवी के परिजनों ने शासन-प्रशासन, जिला कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सफलता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने का प्रेरक उदाहरण है।

Related posts

रोजगार शिविर आज

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जुलाई 2022

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment