Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सर्वोत्तम कृषक एवं समूह पुरूस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि 30

मण्डला 16 अक्टूबर 2020

परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा योजनातर्गत विभिन्न श्रेणियों कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी के पुरूस्कार हेतु कृषकों, के समूह का चयन किया जाना है पुरूस्कार के चयन के लिये वर्ष 2019-20 (रबी/खरीफ में कृषकों द्वारा अपनाई गई तकनीकी उपज एवं उत्पादकता के आधार पर किसानों का चयन किया जायेगा। विकासखण्ड स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरूस्कार के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित पांच कृषकों (अलग-अलग संकायों में) को 10 हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। 10 जिला स्तरीय सवोत्तम कृषक पुरूस्कार (अलग-अलग संकायों में) के लिये 25 हजार रूपये प्रदाय किये जायेगें। जिला स्तरीय सवोत्तम कृषक समूह पुरूस्कार के लिये बीस हजार रूपये 5 समूहों को प्रदाय किये जायेगें।

इच्छुक कृषक पुरूस्कार हेतु आवेदन करने लिये अपने संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टैक्नॉलोजी मैनेजर आत्मा, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर उनके मार्गदर्शन में आवेदन भरकर 31 अक्टूबर 2020 तक जमा कर सकेगें। सर्वाेत्तम कृषक का चयन 15 नवम्बर 2020 तक समिति द्वारा किया जायेगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषकों के आवेदन पत्र जिला स्तर पर चयन हेतु प्रस्तुत किये जायेगें। पूरे प्रदेश में चयनित कृषकों को 26 जनवरी 2021 को पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा। विगत वर्षों में पुरूस्कार हेतु चयनित कृषकों को आगामी सात वर्षों तक चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नही किया जायेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक 11 को

Reva India News

44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 दिल्ली में जिले की ओडीओपी इकाई हुई शामिल

Reva India News

वय वंदना योजना: घर-घर पहुंचकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

Reva India News

Leave a Comment