Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजीविका मिशन के तहत् नैनपुर में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प 11 नवम्बर तक होंगे शिविर आयोजित

मण्डला 6 नवम्बर 2020
जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार म.प्र.दी.अ.यो.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मंडला के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर नैनपुर कार्यालय में 6 नवम्बर को रोजगार कैम्प आयोजित किया गया। इस कैम्प में एसआईएससी कंपनी अनूपपुर के सुरक्षा गार्ड कैम्प 133 बेरोजगारियों के द्वारा भागीदारी की गई जिसके लिए विकासखंडकर्मियों द्वारा स्थानीय क्षेत्र में जानकारी प्रसारित की गई थी। कैम्प में रोजगार हेतु इच्छुक युवकों का चयन कर नियुक्ति पत्र दिया गया। रोजगार कैम्प में जिला परियोजना समन्वयक बीडी भैसारे, विकासखंड प्रबंधक श्री रविन्द्र डहेरिया, नूरजहां बेगम, विश्वनाथ जंघेला एवं एसआईएस कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला प्रबंधक ने बताया कि 9 को एनआरएलएम कार्यालय निवास, 10 को म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन घुघरी एवं 11 को म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन बीआरसी भवन देवदरा मंडला में विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

37 छात्राओं ने ऑनर्स और 87 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा परीक्षा में पाई सफलता छात्राओं ने लिखी कामयाबी की इबारत

Reva India News

*कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण*

Reva India News

गुरुजनों के आशीर्वाद के साथ अब लैपटॉप बनेगा मयंक का ‘डिजिटल गुरु’ प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना ने आसान की उच्च शिक्षा की राह

Reva India News

Leave a Comment