Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन  

मण्डला 19 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार तथा महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आंगनवाड़ी केन्द्रों में महिला ज्ञानालय संचालित है। महिला ज्ञानालय में महिलाओं को अक्षरज्ञान, नाम लिखना तथा सामान्य बैंकिंग कार्यों से परिचय कराया जाता है। इसी प्रकार महिलाओं को समय-समय पर वित्तीय साक्षरता का ज्ञान भी प्रदान किया जाता है। महिला ज्ञानालय के द्वितीय संस्करण में अब महिलाओं को कम्प्यूटर साक्षरता का ज्ञान प्रदान करना प्रारंभ हुआ है। इस क्रम में बिछिया परियोजना में वित्तीय साक्षरता सप्ताह आयोजन के तहत वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। साक्षरता शिविर में वित्तीय साक्षरता से संबंधित आधारभूत एवं उपयोगी जानकारी दी गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं ज्ञानालय में अध्ययनरत महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

शिक्षा एवं उपलब्ध संसाधनों को परिणाममूलक बनानेगें सीएम राइज स्कूल

Reva India News

पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 12 सितंबर को

Reva India News

किसान बुवाई से पहले बीज का उपचार जरूर करें

Reva India News

Leave a Comment