Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जन केन्द्र पर अवैध विक्रय की उपज को रोकने चैकिंग दल गठित

मण्डला 6 नवम्बर 2020
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग म.प्र. शासन के निर्देशानुसार खरीफ उपार्जन नीति वर्ष 2020-21 के तहत् पड़ोसी राज्य से जिले के उपार्जन केन्द्र पर अवैध विक्रय हेतु लाई जाने वाली उपज की रोकथाम के लिए चैकिंग दल का गठन कर दिया है। जारी आदेश में थाना प्रभारी मोतीनाला, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खलौड़ी सीएस परस्ते, हल्का पटवारी खलौड़ी विजय नायक तथा हल्का पटवारी भीमडोंगरी अश्विनी सैलाम को चैकिंग दल में शामिल किया गया है। कलेक्टर ने उक्त दल को निर्देशित किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य से जिले के उपार्जन केन्द्रों में अवैध रूप से विक्रय हेतु लाए जाने वाली धान की रोकथाम के लिए उपार्जन कार्य पूर्ण होने तक नियमित रूप से आवश्यक कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

भैंसवाही क्लस्टर समाधान दिवस के लिए जरूरी तैयारियाँ सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह प्राप्त शिकायतों का अधिकतम निराकरण करने के निर्देश  

Reva India News

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को

Reva India News

Leave a Comment