Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परशुराम मंदिर का भूमि पूजन आज

मण्डला। श्री परशुराम सेवा समिति द्वारा आज श्री परशुराम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया गया है। आज दोपहर 3 बजे नर्मदा कॉलोनी डीआईजी भवन के पीछे बडी खैरी में भूमि पूजन-अर्चन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बता दें कि महिष्मति नगरी की पावन भूमि नर्मदा तट के किनारे ग्राम पंचायत खैरी में भगवान विष्णु के छटे अवतार भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण की आधार शिला नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला एवं वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में रखी गई है। इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्थान संत पुजारी संघ, भगवान परशुराम मंदिर निर्माण समिति महिला प्रकोष्ट एवं नर्मदे मानव विकास समिति एवं सर्व समाज होंगे।

Related posts

एमएसएमई योजना आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती का भव्य आयोजन हुआ पंचचौकी महाआरती में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, पत्रकारगण, श्रद्धालु, छात्र-छात्राएं और नागरिकगण शामिल हुए

Reva India News

खड़देवरा में हुई क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला आदिवासी बैगा विकास समिति का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment