Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक

मण्डला 7 नवम्बर 2020
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीसी के माध्यम से जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का लगातार निराकरण करते रहें और निराकृत प्रकरणों को आरसीएमएस सहित अन्य संबंधित पोर्टल पर आवश्यक रूप से अपडेट करते रहें। श्रीमती सिंह ने राजस्व अधिकारियों को आगामी 3 दिनों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विशेष प्रगति दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन सहित अन्य प्रकरणों को निर्धारित समय पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की आंकड़ेवार समीक्षा की। बैठक में एडीएम मीना मसराम सहित वीसी के माध्यम से सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को अपने क्षेत्र के पटाखा गोदाम, वेयरहाउस एवं भंडारण स्थान का सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को स्थानीय स्तर पर कम से कम पटाखे जलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। श्रीमती सिंह ने राजस्व अधिकारियों को आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था संबंधी सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को अपने न्यायालयीन प्रकरणों का लगातार निराकरण करने की बात कही। श्रीमती सिंह में एडीएम सहित सभी राजस्व अधिकारियों को अपने अधीनस्थों के न्यायालयों का सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

Related posts

कुलस्ते जी ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन,13 करोड़ से बनेगा स्वस्थ केंद्र

Reva India News

आम आदमी पार्टी की प्रदेशध्यक्ष रानी अग्रवाल का आगमन आज

Reva India News

26 नवम्बर को अधिवक्ता दिवस

Reva India News

Leave a Comment