Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर सेंट्रल किसान पखवाड़े एवं जलवायु परिवर्तन कार्यशाला में हुई शामिल

मण्डला 7 नवम्बर 2020
कलेक्टर हर्षिका सिंह किंगफिशर होटल में आयोजित सेंट्रल किसान पखवाड़े में शामिल हुई। सेंट्रल किसान पखवाड़ा जिले के अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक द्वारा 2 नवंबर से 12 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाड़े में किसानों को ऋण, हितग्राहियों को ऋण एवं उनकी फसलों संबंधी जरूरी जानकारी दी जा रही है। किंगफिशर होटल में ही नाबार्ड द्वारा जलवायु परिवर्तन एवं इसके प्रभाव से फसलों को बचाने के लिए किसानों एवं हितग्राहियों को जानकारी देने एक वर्कशॉप भी आयोजित की गई। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रणी बैंक के माध्यम से जिले में किसानों को आर्थिक ऋण एवं अन्य विकास संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। इसी प्रकार नाबार्ड द्वारा भी किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों एवं किसानों को खेती से लाभ लेने के लिए समग्र खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न होने के लिए अपनी जमीन के हर हिस्से एवं उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना चाहिए।
कार्यशाला में कलेक्टर ने किसानों को नरवाई नहीं जलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण के हित में लगातार काम करना होगा। नरवाई जलाने से पर्यावरण एवं भूमि की उर्वरा शक्ति दोनों का नुकसान होता है। वर्कशॉप में श्री अखिलेश ने जलवायु परिवर्तन एवं इससे फसल चक्र एवं भूमि उर्वरा शक्ति आदि पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। एलडीएम अमित केसरी ने किसान पखवाड़े के आयोजन, उद्देश्य एवं पखवाड़े के माध्यम से किसानों एवं हितग्राहियों के हित में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया। वर्कशॉप में प्रदान संस्था द्वारा जलवायु परिवर्तन के कारण मंडला एवं समीपस्थ जिलों में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार किसानों को जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वैज्ञानिक खेती एवं सामुदायिक आधार पर सहयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वर्कशॉप में संबंधित विभागों के अधिकारी सहित किसान तथा हितग्राही उपस्थित थे। वर्कशॉप में कलेक्टर ने सेंट्रल बैंक के माध्यम से हितग्राहियों को ऋण पत्रक वितरित किए। इसी प्रकार हितग्राही विजय हरदाहा को उन्होंने ट्रैक्टर की चाबी भी सौंपी।

Related posts

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के निवास पर हर्षोल्लास के साथ मना फाग उत्सव

Reva India News

अब पॉलीटेक्निक कॉलेज में सभी श्रेणियों को मिलेगा प्रवेश एकलव्य योजनांतर्गत 19 अक्टूबर तक रहेगी पंजीयन के लिए सुविधा

Reva India News

बाहर से आने वालों की सूची संधारित कर टेस्ट कराएँ

Reva India News

Leave a Comment