Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांकेतिक रूप से होगा मड़ई मेले का आयोजन

मण्डला 15 नवम्बर 2020

कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मड़ई मेलों का आयोजन सांकेतिक रूप से किया जाएगा। मड़ई मेलों में झूला एवं सर्कस प्रतिबंधित रहेंगे।

इस संबंध में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया कि त्यौहार एवं मड़ई मेले के संबंध में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष मड़ई मेले का आयोजन सांकेतिक रूप से ही किया जाएगा। मड़ई मेला स्थलों पर झूला, सर्कस सहित अन्य भीड़ बढ़ाने वाली गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। उन्होंने बताया कि मड़ई मेले में बाहर से नृतक दल एवं अन्य व्यक्तियों को मनोरंजक कार्यक्रमों के लिए नहीं बुलाया जा सकेगा। मड़ई मेले में मॉस्क लगाना एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाना आवश्यक होगा। त्यौहार में जिले से बाहर गए व्यक्ति दीपावली त्यौहार मनाने वापस घर आएंगे जिससे संक्रमण की स्थिति बढ़ने की आशंका है। इस संबंध में बाहर से आए व्यक्तियों का कोविड सेम्पल लेने एवं नतीजा आने तक घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

प्राथमिक शाला मुकद्दमटोला की शिक्षिका निलंबित

Reva India News

आरटीई अधिनियम अंतर्गत प्राइवेट शालाओं की प्रथम प्रवेशित कक्षा में प्रवेश प्रारम्भ 7 से 21 मई तक किए जा सकते हैं निःशुल्क ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

एक कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुआ

Reva India News

Leave a Comment