Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गर्मी में पशुओं को लू से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की एडवाइजरी जारी

मंडला, 30 अप्रैल 2026

जिला पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंडला द्वारा भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए पशुओं को लू से बचाने के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। उपसंचालक पशुपालन ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के कारण पशुओं के बीमार पड़ने और दूध उत्पादन में कमी आने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए पशुओं को छायादार स्थान पर रखें, 24 घंटे ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएं, पानी में हल्का नमक या इलेक्ट्रोलाइट मिलाना लाभकारी होगा, पशुओं को खुले और हवादार स्थान में रखें, संभव हो तो पंखे या एग्जॉस्ट की व्यवस्था करें, दिन में 2-3 बार पानी का छिड़काव करें और फर्श को गीला रखें, पशुओं को सुबह और शाम ठंडे समय में ही आहार दें तथा आहार में हरा चारा, मिनरल मिक्सचर और नमक शामिल करें, गौशाला की नियमित साफ-सफाई करें, दोपहर के समय पशुओं को बाहर न निकालें एवं लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें। इन सावधानियों को अपनाकर पशुओं को गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है और उत्पादन क्षमता को बनाए रखा जा सकता है।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 56 आवेदकों की समस्या

Reva India News

एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित

Reva India News

उर्वरक के अवैध परिवहन पर पिकअप चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

Reva India News

Leave a Comment