Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का सम्मान अपर कलेक्टर ने प्रदान किए पीपीओ

मंडला, 22 जनवरी 2026

कलेक्ट्रेट स्थित गोलमेज सभाकक्ष में दिसम्बर माह में हुए सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के सम्मान एवं पीपीओ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। जिसमें श्री लालूराम लखेरा, श्रीमती कमला धुर्वे, श्रीमती ममता सोनी, श्री राजाराम नंदा, श्री रघुनाथ प्रसाद नागवंशी, श्री घनश्याम प्रसाद सिंगौर, श्री वीजेन्द्र कुमार सिंगौर, श्री ओमप्रकाश तिवारी, श्रीमती पुष्पलता कार्तिकेय, श्रीमती लक्ष्मी हुंका, श्री ज्ञानसिंह धुर्वे, श्री नंदकिशोर वास्कले, श्री उमेन्द्र प्रसाद मिश्रा, श्रीमती मंजू श्रीवास, श्री कुंदन सिंह परस्ते एवं श्री सुनुवा लाल भलावी शामिल हैं।

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी शासकीय सेवकों ने अपने सेवाकाल के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। सेवानिवृत्ति केवल शासकीय सेवा का अंत है, सक्रिय जीवन का नहीं। अधिकारी-कर्मचारी अपने लंबे कार्य अनुभव का उपयोग परिवार, समाज और सामाजिक गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान आत्मसात किए गए अनुशासन, समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा के गुण समाज को सही दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे। अपर कलेक्टर ने सभी के सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री सिंह ने दिसंबर माह में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कुल 16 शासकीय सेवकों को पीपीओ प्रदान किए। कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी, जिला पेंशन अधिकारी श्री अविनाश नागले, सहायक पेंशन अधिकारी श्री राहुल कुमार चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

संसदीय क्षेत्र मंडला में कुल 72.84 प्रतिशत हुआ मतदान 15 लाख 30 हजार 861 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Reva India News

मंडला में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026” के तहत 50 दिन काउंटडाउन योग शिविर का शुभारंभ

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विभिन्न स्तरों पर हुआ आयोजन

Reva India News

Leave a Comment