Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 को आयोजित होने वाले जनपदवार शिविर की जानकारी

मण्डला 25 नवम्बर 2020

जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 26 नवम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत लपटी एवं राजोमाल, जनपद बीजाडांडी के अंतर्गत देवरी एवं बीजाडांडी, घुघरी जनपद के अंतर्गत खजरी एवं इमलीटोला, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम सागर एवं झालपानी, मवई जनपद के अंतर्गत पौड़ीबहारमुंडा एवं लालपुर, मोहगांव जनपद के अंतर्गत ग्राम पीपरदर्रा एवं अड़ियामाल तथा नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम अतरिया एवं तिलई में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

जिला पंचायत सीईओ ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

काछी (हरदहा)महासभा समाज की बैठक सम्पन्न काछी

Reva India News

ब्राम्हण समाज ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Reva India News

माहिष्मती घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सफाई  

Reva India News

Leave a Comment