Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा होम स्टे योजनाओं के लिए कार्यशाला 26 को

मण्डला 25 नवम्बर 2020

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, भोपाल द्वारा प्रदेश में होमस्टे संस्कृति के प्रचार-प्रसार,  पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, परिवेश का अनुभव प्रदान करवाने, प्रदेश में निजी क्षेत्र की सहभागिता से आवासीय कक्षों की संख्या में वृद्धि

करवाने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करने के लिए होमस्टे स्थापना (पंजीयन तथा नियमन) योजना 2010 संशोधित 2018 कर संचालन किया जा रहा है। हितधारकों एवं बाजार के अनुरूप 3 नवीन योजनाओं यथा बेड एवं ब्रेकफास्ट स्थापना योजना, फार्मस्टे स्थापना योजना, ग्राम स्टे स्थापना योजना को लागू किया गया है। वर्तमान परिदृश्य में कोरोना के प्रभाव के कारण होमस्टे की उपयोगिता एवं प्रासंगिता को ध्यान में रखते हुए होमस्टे संबंधी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं निजी क्षेत्र के हितधारकों को योजना से जोड़कर स्थानीय स्तर रोजगार के नवीन अवसर प्रदान करने के लिए 26 नवम्बर 2020 को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद मंडला ने बताया कि कार्यशाला में नवीन पंजीयन के लिए इच्छुक निजी क्षेत्र के ऐसे हितधारक जो अपने आवास के अतिरिक्त कक्षों को पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराना चाहते हैं। अपने आवास को पर्यटकों के लिए ठहरने के लिए प्रदान करना चाहते हों अथवा मंडला के समीप फार्म आउस या ग्रामीण परिवेश के घरों को पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराना चाहते हों, टूर ट्रेवल्स एसोसिएशन प्रतिनिधि, होटल एसोसिएशन में प्रतिनिधि एवं जमीनी स्तर पर कार्यरत शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को शामिल किया जायेगा। कार्यशाला का आयोजन कोविड-19 की गाईडलाईन के अनुसार किया जायेगा। उक्त कार्यशाला में म.प्र. टूरिज्म बोर्ड भोपाल के प्रतिनिधियों द्वारा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के पश्चात अगले दिन इच्छुक हितधारकों के नवीन पंजीयन के लिए आवेदन पत्र भरने संबंधी कार्यवाही की जायेगी। कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम जबलपुर, जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद मंडला के सहयोग से किया जा रहा है।

Related posts

निर्माण कार्यों में विलंब बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

मंडला में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026” के तहत 50 दिन काउंटडाउन योग शिविर का शुभारंभ

Reva India News

ग्रामसभा में किया जाएगा गौरव दिवस के आयोजन का निर्धारण

Reva India News

Leave a Comment