Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आवंटित व्हीव्हीपेट मशीन अधिकृत दल को उपलब्ध कराने अधिकारी कर्मचारी नियुक्त

मण्डला 19 दिसम्बर 2020

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार मंडला जिले से 1150 नग व्हीव्हीपेट मशीनें तमिलनाडु राज्य के चेगालपट्टू जिले को भेजी जानी है। जिले में उपलब्ध सभी मशीनों की स्केनिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

तमिलनाडु राज्य के चेगालपट्टू जिले को आवंटित मशीनें मिलान कर उपलब्ध कराने एवं मशीनों की प्राप्ति अभिस्वीकृति प्रस्तुत करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कार्य के लिए जिन अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई उनमें उपयंत्री शशांक घोरमारे, राजस्व उपनिरीक्षक गणेश मिश्रा तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपमणि कछवाहा, संतोष बरमैया, शरद जंघेला, अजय मिश्रा एवं आदित्य सिंधिया सम्मिलित है। इन कर्मचारियों के सहयोग के लिए लैब असिस्टेंट अखिलेश वरकड़े, भृत्य राजेन्द्र रैकवार, संदीप बैरागी, धानू चंद्रौल, ब्रजेश मिश्रा, विजय कुमार झारिया, रविन्द्र कुमार गोटिया, मुकेश चंद्रौल एवं चमरालाल यादव को आदेशित किया गया है। उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी 21 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य प्रारंभ करेंगे। सभी कर्मचारियों को मॉस्क लगाना तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। कार्यस्थल पर मोबाईल फोन, धूम्रपान, पान, गुटखा इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 दिसम्बर 2022

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर को जन्मदिन की बधाई दी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 5 सितम्बर2021

Reva India News

Leave a Comment