मंडला 28 मार्च 2025
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड विकास योजना (पीएमकेएसवाई 2.0) के तहत परियोजना क्रमांक 3 जनपद पंचायत घुघरी जिला मंडला में चल रहे वाटरशेड यात्रा अभियान का भव्य समारोह कस्टम हायरिंग सेंटर भैंसवाही में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश तेकाम, जिला पंचायत सदस्य सुश्री ललिता धुर्वे एवं श्रीमती गीता मरावी, मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार चौकसे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविन्द कुशराम, निर्माण समिति अध्यक्ष श्री नीरज मरकाम, जनपद सदस्य श्री कलीराम धुर्वे, श्रीमती सेवकली मरावी, श्री भारत नंदा एवं समस्त सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा निकालकर की गई इसके पश्चात मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। मंचासीन अतिथियों को सम्मानित कर सभी सदस्यों द्वारा पानी रोको अभियान में सभी ग्रामवासियों को जुड़ने का सन्देश दिया गया एवं इसके फायदे समझाए गए, मंच संचालन जिला परियोजना अधिकारी श्री उमेश कुमार सिंगरौरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में वाटरशेड योजना से लाभान्वित जल योद्धाओं को शील्ड एवं रंगोली, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ दिलाई गई।

