Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम जारी

मंडला, 8 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। उप निर्वाचन के लिए कार्यवाही का संचालन न्यायालय कलेक्टर मंडला में 8 दिसंबर से किया जा रहा है।

नाम निर्देशन पत्र 15 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किया जा सकेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 16 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे से तथा अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 18 दिसंबर को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद किया जायेगा। मतदान 29 दिसंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक तथा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 31 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से किया जायेगा।

Related posts

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत नैनपुर में शिकायत निवारण सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुर्गाटोला में बोरी बंधान कार्य संपन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिटिया मुस्कान को दी बधाई मध्यप्रदेश की बेटी मुस्कान ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

Reva India News

Leave a Comment