Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का संशोधित दौरा कार्यक्रम

मण्डला 26 दिसम्बर 2020

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 28 दिसम्बर को जेवरा मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 28 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे जबलपुर से ग्राम पंचायत अमगवां के बिझौली पहुंचेंगे एवं गौशाला भवन का लोकार्पण करेंगे। बिझौली से बरगांव डिंडौरी के लिए दोपहर 12ः30 बजे रवाना होंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते शाम 7 बजे डिंडौरी से जेवरा के लिए रवाना होंगे एवं जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 29 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे जेवरा से जमठार पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2 बजे जमठार में जनसमस्या निवारण शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात जमठार से बरगाबटई के लिए रवाना होंगे। बरगाबटई में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात राज्यमंत्री रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

इस्पात राज्यमंत्री 30 दिसम्बर को जेवरा से व्हाया जबलपुर कटनी जिले के लिए रवाना होंगे। इसके पश्चात पुनः 1 जनवरी को शाम 7 बजे जेवरा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 2 जनवरी को जेवरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं शाम 4 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Related posts

श्रम विभाग ने शुरू किया ‘श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम’, संस्थानों से अधिकाधिक उपयोग की अपील

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित  

Reva India News

मण्डला (शहरी) ब्लॉक स्तर में जागरूकता शिविर का आयोजन निरस्त

Reva India News

Leave a Comment