Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आखिर क्यों नही हो रही कृषि अधिकारी राय पर कार्रवाई

जिले के कृषि अधिकारी से गहरी सांठगांठ के चलते कृषि अधिकारी घोर लापरवाही को विभाग कर रहा अनदेखा

किसानों का हक 500 कुंटल चना और मसूर गोदाम से रातों रात हो गया गयाब

योजनाओं को कर्षि अधिकारी ने कागजों में पूरा कर लिया लक्ष्य किसानों को नही मिला योजना का लाभ

नैनपुर क्षेत्र कृषि क्षेत्र के तौर पर अधिक लाभांश वाला क्षेत्र माना जाता है जहां पर शासन की विभिन्न योजनाएं लगातार संचालित भी हो रही है मगर किसानों के लिए होने वाली योजनाओं का लाभ किसानों को न मिल कर उनके दलाल और जिले और विकासखंड में बैठे अधिकारी कागजों में पूरा कर उसका लाभ कमा रहे जिसकी बानगी नैनपुर विकासखंड में देखने को मिली जहां पर बीके राय कृषि अधिकारी के द्वारा कागजों में योजना का लाभ काटकर लक्ष्य को पूरा कर किसानों को लाभ बांट दिया गया और उसकी तारीफ जिले के अधिकारी बिगर जानकारी उठाए कर रहे जबकि धरातल पर योजना का लाभ सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया वही जब विकासखंड की किसानों से इस बात की जानकारी लेनी चाही गई तो उनका कहना था कि बीके राय के द्वारा ₹2500 मांगे जा रहे थे स्पष्ट तौर पर नहीं बता पाए ना ही उन्हें चना मसूर का लाभांश किसको मिला है

क्या है मामला
नैनपुर विकासखंड मे वीके राय कृषि अधिकारी पदस्थ हैं और उनके द्वारा ऐसा गोलमाल किया गया कि किसानों की योजना का लाभ तो दूर कृषि विभाग कौन सी योजना आई थी उन्हें तक उनकी जानकारी आज तक किसानों को नहीं पहुंच गई जबकि इसके पूर्व भी किसानों के द्वारा बतया गया था कि समाचार पत्रों में लगातार कृषि अधिकारी के विरुद्ध योजना का लाभ न मिलने को लेकर समाचार का प्रकाशन किया गया था मगर जिले से के अधिकारियों से गहरी सांठगांठ के चलते आज तक अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई और योजना का चना मसूर को रात और रात गोदामों से गायब कर मालामाल हो चुका वही नाम न छापने की शर्त पर बताया गया कि धान के सीजन में किसानों को वितरण करने के लिए धान आई थी मगर कृषि अधिकारी राय ने कोरोना की बीमारी की आड़ लेकर ऐसा खेल रचा की पूरी धान ही गायब कर दी वही किसान को धान का भी लाभ नहीं मिला मगर अब किसानों में लगातार आक्रोश पनपता ही जा रहा है क्योंकि राय अपनी मनमानी करने पर उतारू है और किसानों को योजना का लाभ नही देते हैं औऱ क्योंकि उनके दलाल लगे हुये है अगर उनके विरोध में कोई समाचार पत्र पर खबर प्रकाशन होती हैं तो मीडिया के दलाल तुरंत आवाज उठाने वाले के विरुद्ध झूठी कार्यवाही करवा देते हैं

आखिर कब होगी कार्यवाही
लगातार समाचार के प्रकाशन के बाद भी जिले के अधिकारी बीके राय पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं इससे ऐसा प्रतीत होता है कि राय की और जिले के अधिकारियों में गहरी सेट है मगर अब बात जिले से निकलकर भोपाल स्तर तक के अधिकारियों को किसानों को योजना का लाभ न मिलने के कारण वीके राय और जिले के अधिकारियों की कारगुजारी है उसे क्षेत्र के किसान अवगत करने का मन बना चुके हैं मगर कार्यवाही होगी कि नही एक बड़ा सवाल है

इनका कहना हैं

मुझे ना ही धान में योजना का लाभ मिला ना ही गेंहू में और पता चला था कि चना मसूर आया है मगर मिला ही नही हम अनेक बार गये मगर नही मिला

किसान
संजय कुमरे

Related posts

The Supreme Court is right on cryptocurrency

Admin

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का मंडला दौरा कार्यक्रम

Reva India News

प्रभारी मंत्री ने बैगा प्रतिनिधियों से की मुलाकात

Reva India News

Leave a Comment