Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

 

मण्डला 27 दिसम्बर 2020
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कठिनाईयों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07642-252443 है। उपयंत्री सुमनरानी मरावी मोबाईल नंबर 7470588230 को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह कंट्रोल रूम कार्य दिवसों में प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित रहेगा। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की पालीवार ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम के लिए नियुक्त कर्मचारी जिले के किसी भी क्षेत्र से पेयजल समस्या संबंधी शिकायतों की पंजी संधारित करते हुए निराकरण के लिए कार्यपालन यंत्री तथा संबंधित सहायक यंत्री को सूचित करेंगे।

Related posts

सिविल सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का अनुसमर्थन

Reva India News

नगरपालिका टाऊनहॉल में स्वच्छोत्सव थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन

Reva India News

एमपी ई-सेवा पोर्टल एवं मोबाईल ऐप के माध्यम से नागरिक घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे शासकीय विभागों की सेवाएं

Reva India News

Leave a Comment