Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इंडिया स्किल प्रतियोगिता के लिए 15 सितंबर तक पंजीयन

मंडला, 27 अगस्त 2026

युवाओं को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर देने के लिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के तत्वाधान में इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2026-28 के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पहले जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करनी होगी। इसके बाद चयनित प्रतिभागी राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं का चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 जनवरी 2006 या उसके बाद की होना आवश्यक है। वहीं क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और इंडस्ट्री 4.0 जैसी कुछ आधुनिक स्किल्स के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। इन स्किल्स में भाग लेने के लिए 1 जनवरी 2003 या उसके बाद जन्मे युवा पात्र होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी शैक्षणिक अथवा तकनीकी योग्यता की अनिवार्यता नहीं है।

इंडिया स्किल प्रतियोगिता में रोबोटिक्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, वेब टेक्नोलॉजी, वेल्डिंग, कारपेंट्री, कुकिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, बेकरी और ऑटोमोबाइल सहित 63 इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनने वाले युवाओं को वर्ष 2028 में जापान के आइची में आयोजित वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी हुनर का प्रदर्शन करने और देश का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

Related posts

शासकीय कन्या माध्यमिक शाला माधोपुर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

आईटीआई नैनपुर में जागरूकता शिविर आज  

Reva India News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आज

Reva India News

Leave a Comment