Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक्टिव केस फाईडिंग अभियान

मण्डला 29 दिसम्बर 2020

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 5 जनवरी 2021 से एक्टिव केस फाईडिंग डोर टू डोर सर्वे कार्य प्रारंभ किया जाना है, जिसमें संभावित टीबी मरीज को खोजकर उनकी जॉच नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में की जायेगी एवं उपचार भी किया जायेगा। उक्त परिप्रेक्ष्य में मीटिंग हॉल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मण्डला में डॉ. श्रीनाथ सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त ब्लॉक के बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम, बीईई को 01 दिवसीय एटिव केस फाईडिंग सर्वे का प्रशिक्षण डॉ. जेपी चीचाम, जिला क्षय अधिकारी द्वारा दिया गया। साथ ही में सर्वे संबंधी अन्य गाईडलाईन की जानकारी कीर्ति सिंह कुशवाह, जिला कार्यक्रम समन्वयक, हिमांशू मेहरा, जिला पीएमडीटी समन्वयक द्वारा दी गई। जिला क्षय केन्द्र मण्डला से टीबी स्टॉफ मुकुल तुमराम, एसटीएस एवं दीपक तिवारी, डीईओ उपस्थित रहे।

Related posts

महिला दिवस विशेष : कान्हा टाइगर रिजर्व की सुरक्षा में महिलाओं का दमदार योगदान

Reva India News

तहसीलदार मण्डला ने किया बीएलओ कार्य का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई

Reva India News

Leave a Comment