Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गौपालन से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था गौपालक सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

मण्डला। 23 नवम्बर को आयोजित होने वाले गौपालक सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में विष्व हिन्दू परिषद कार्यालय में बैठक का आयोजन कर रूपरेखा तैयार की गई तथा आयोजन की उपादेयता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अवधेष प्रताप सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी तथा नगर केन्द्र के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुये विभाग संगठन मंत्री अवधेष प्रताप सिंह ने कहा कि गाय के दूध, गोबर एवं मूत्र के योजनाबद्ध उपयोग से देष की अर्थ व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।  पर्यावरण संरक्षण के लिये गौवंष का संरक्षण और संवर्धन आवष्यक है। उन्होंने कहा कि गाय केे धार्मिक, सामाजिक, प्राकृतिक तथा आर्थिक महत्व से जन सामान्य को अवगत कराने के उद्देष्य से गौपालक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गौ संबर्धन बोर्ड के अध्यक्ष परम पूज्य संत स्वामी अखिलेष्वरानंद जी महाराज सहित अन्य विषय विषेषज्ञों द्वारा गौ वंष के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से आव्हान किया कि वे इस सम्मेलन की जानकारी प्रत्येक गौपालकों को उपलब्ध कराते हुये उन्हें इस सम्मेलन में आमंत्रित करें। व्यापक सम्पर्क करते हुये गौपालक, जैविक खेती करने वाले किसान, गौ आधारित उत्पाद बनाने एवं उपयोग करने वाले, गौ शाला संचालक, पषु चिकित्सा से संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा गौ प्रेमियों की सहभागिता सुनिष्चित करने का प्रयास किया जाये। बैठक में कार्यकर्त्ताओं को सम्मेलन के संबंध में जिम्मेदारियां प्रदान की र्गइं।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के शुभंकर डॉ. दृष्टि का विमोचन किया

Reva India News

23 मई को लगाए गए 1383 कोविड टीके

Reva India News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित

Reva India News

Leave a Comment