Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं को मिला ध्वजारोहण का अवसर

मण्डला 26 जनवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अनुकरणीय पहल पर जिले के विभिन्न परियोजना कार्यालयों, ग्राम पंचायतों और आंगनवाड़ी केंद्रों में गाँव की सबसे पढ़ी-लिखी महिलाओं, दिव्यांगो द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में निरक्षरता से आजादी अभियान में साक्षर करने हेतु प्रतिबद्ध महिला शांति बाई द्वारा परियोजना कार्यालय निवास में ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न परियोजनाओं अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में ग्रामपंचायत हरि सिंगौरी में सुखमति बाई, ग्राम पंचायत थानमगांव में फूलमती बाई, ग्राम पंचायत कटंगसिवनी में गीताबाई द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

Related posts

शतरंज टूर्नामेंट में आशुतोष ने मारी बाजी

Reva India News

पक्के मकान का सपना हुआ साकार: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने बदली जिंदगी

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment