Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज से 22 तक चलेगा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

मण्डला 17 फरवरी 2021

सीएमओ नगरपालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को दृष्टिगत रखते हुए नगरपालिका परिषद मण्डला द्वारा शासन के दिशा-निर्देशानुसार 5 थीम पर 5 दिवसीय जागरूकता अभियान का संचालन 18 फरवरी से 22 फरवरी 2021 तक किया जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी 2021 को अच्छे स्वच्छता व्यवहार थीम पर जागरूकता कार्यक्रम, 19 फरवरी 2021 को खुले में शौच से मुक्त शहर और शहर को गार्बेज मुक्त शहर का स्टेटस जागरूकता अभियान, 20 फरवरी 2021 को नागरिकों द्वारा बेहतर सेवाओं की मांग के लिए जागरूकता अभियान तथा 21 फरवरी 2021 को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नवाचार थीम पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 22 फरवरी 2021 को अपने सेनेटरी इंस्पेक्टर एवं सफाई कर्मचारियों को जानिए और जिम्मेदारी थीम पर जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा।

नगरपालिका परिषद मण्डला के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता थीम को सफल बनाने हेतु श्रीमती पूर्णिमा ‘अमित’ शुक्ला अध्यक्ष, श्री गरीश चंदानी उपाध्यक्ष, श्री अशोक कछवाहा प्रभारी स्वास्थ्य सभापति नगरपालिका परिषद मण्डला के द्वारा नगर के समस्त आम नागरिकों व्यापारियों,एन.जी.ओ.,समाजिक संगठनों एवं धार्मिक गुरूओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है ।

Related posts

प्रथम दिवस जिले में एक भी नामांकन नहीं

Reva India News

BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत बैगा परिवारों को लाभ दें

Reva India News

तहसील निवास में बी.एल.ओ. द्वारा मतदाता मैपिंग कार्य जारी

Reva India News

Leave a Comment