Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जबलपुर मार्ग की शिकायत पीएस से

मण्डला। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई के आगमन पर पत्रकार परिषद द्वारा मण्डला जबलपुर मार्ग के निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राज मार्ग 12-ए बरेला जबलपुर से मण्डला कटरा बायपास तक निर्माण विगत पांच वर्षो से अधूरा पडा है मार्ग निर्माण के पूर्ण करने के नाम पर ठेका कम्पनी जीडीसीएल और एमपीआरडी के अधिकारी महज खानापूर्ति कर रहे हैं। उक्त मार्ग का निर्माण 10 अगस्त 2015 को आरंभ किया गया था जो 18 माह में पूर्ण किया जाना था लेकिन आज भी 30 प्रतिशत काम अपूर्ण पडा है इस मार्ग में अनेक लोगों की जान जा चुकी है साथ ही घायल चोटिल व्यक्तियों की संख्या सैकडो के पार है मण्डला जिले के निवासी इस मार्ग को पूर्ण कराये जाने को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन के साथ पैदल यात्रा कर चुकें हैं। मार्ग का निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने के साथ ही घटिया निर्माण की उचित जॉच करने की मांग की गई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार हनुमान तिवारी, इस्माईल खान, मनीष तिवारी, हरवंश ठाकुर, शम्भु शुक्ला, प्रशांत पटैल, दीपक रजक उपस्थित रहे।

Related posts

दसौंदीबाई के खेत में जल गंगा संवर्धन अभियान से आई खुशहाली जल संरक्षण की मिसाल, बंजर जमीन बनी उपजाऊ

Reva India News

किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फसलों के चयन हेतु प्रेरित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment