Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निबंध, चित्रकला तथा फोटोग्राफ प्रतियोगिता के विजेता पुरूस्कृत

मण्डला, 22 मार्च 2021

ऐतिहासिक, पुरातात्विक पर्यटन स्थलों के संरक्षण के हेतु संचालित जागरूकता अभियान के तहत आयोजित निबंध, चित्रकला तथा फोटोग्राफ प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा पुरूस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में स्नेहा चौरसिया को प्रथम, उदिता ठाकुर एवं सक्षम अग्रवाल को द्वितीय तथा मनीष मरकाम को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरूस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में संस्कृति सदाफल को प्रथम,  देवेन्द्र रघुवंशी को द्वितीय तथा भूमिका कुमेश्वर को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरूस्कृत किया गया। इसी प्रकार फोटोग्राफ प्रतियोगिता में श्रृति साहू को प्रथम, अंजलि बैरागी को द्वितीय तथा अंकित बरकड़े एवं अनुराधा साहू को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, एपीसी मुकेश पाण्डेय तथा शिक्षक राजेश क्षत्री सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

एनयूएलएल, एसएसजी तथा अन्य लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों के स्वच्छता संबंधी बैठक

Reva India News

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण

Reva India News

जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 23 मार्च को

Reva India News

Leave a Comment