Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में पहुॅच 67 आवेदक अपर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिये समुचित निराकरण के निर्देष

मण्डला, 23 मार्च 2021

प्रति मंगलवार आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में 67 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर मीना मसराम ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संबंधित विभाग आवेदकों की समस्याओं का जल्द निराकरण कर प्रतिवेदन सौंपे। इस दौरान सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में बम्हनी बंजर निवासी शिवम हरदहा तथा मुर्गाटोला कजरवाड़ा द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाये जाने संबंधी आवेदन पर अपर कलेक्टर मीना मसराम ने संबंधित अधिकारियांे को तत्काल नियमानुसार मृत्यु प्रमाण जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करें। पीपरपानी निवासी लल्लूलाल कछवाहा द्वारा सीसी सड़क निर्माण की मांग की गई। मलपठार निवासी बिशनलाल ने संबल योजना के तहत अनुग्रह राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये जाने पर अपर कलेक्टर ने एक सप्ताह में पात्रतानुसार सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समयसीमा में समुचित निराकरण के निर्देश दिये।

Related posts

जिले के 9 हजार बच्चों को मिलेगी निःशुल्क भविष्योन्मुखी शिक्षा पुरा अवधारणा पर आयोजित किया जा रहा है आनलाईन प्रतियोगिता

Reva India News

सहायक खनिज अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 98.21 प्रतिशत वेटेज स्कोर के लिए मिला सम्मान

Reva India News

फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने किसानों को वितरित किए गए मूंगफली एवं तिल के बीज

Reva India News

Leave a Comment