Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसान सम्मान निधि एवं राहत राषि वितरण कार्यक्रम सम्पन्न  

 मण्डला, 23 मार्च 2021

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 17 लाख किसानों को 340 करोड़ रूपये एवं राहत राशि की द्वितीय किस्त के अंतर्गत 30 लाख किसानों को 1530 करोड़ रूपये का वितरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में किया। इस दौरान उन्होंने विडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किया। जिला स्तरीय पर यह कार्यक्रम रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें विधायक देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, कलेक्टर हर्षिका सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेष सरकार किसानों के विकास के लिये संकल्पित है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंद योजनाओं को पुनः संचालित कर सरकार ने अपनी मंषा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि हितग्राहियों को समय सीमा में योजनाओं से लाभांवित कर जिले के उत्थान में सहयोगी बनें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने कहा कि सरकार ने फसल बीमा योजना एवं कृषि यंत्र अनुदान किसी भी प्रकार की किसान हितार्थ  योजना में पैसो की कमी नहीं हो ऐसी व्यवस्था बनाई है। कृषि को लाभ का धंधा बनाने का संकल्प अब पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि कर्मण अवार्ड मध्य प्रदेश की पहचान बन चुका है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से जिले के 19618 मंडला के किसान लाभान्वित हुए है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ई कृषि यंत्र योजना अंतर्गत हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया। आभार प्रदर्षन अधीक्षक भू अभिलेख राकेष खम्परिया ने किया।

Related posts

कलेक्टर ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 नवम्बर 2022

Reva India News

समूह के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना जरूरी – मंत्री श्रीमती संपतिया उईके सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित आजीविका फ्रेश मेला में पहुंची केबिनेट मंत्री

Reva India News

Leave a Comment