Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मॉस्क तथा सामाजिक दूरी के लिये वातावरण बनाने एक सप्ताह सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे बजेगा सायरन चलाया जायेगा रोको टोको अभियान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये कलेक्टर ने जारी किये विस्तृत निर्देश

मण्डला, 23 मार्च 2021

  कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिये विस्तृत आदेश जारी करते हुये कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया है कि आमजनता को कोरोना संक्रमण के प्रति संवेदनशील बनाने के क्रम में आगामी एक सप्ताह प्रतिदिन सुबह 11 बजे तथा सायं 7 बजे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सायरन (चाहे भवन पर स्थापित हो या पुलिस वाहनों पर हों) को 2 मिनिट के लिए सांकेतिक रूप से सार्वजनिक व्यस्ततम चौराहों पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बजाए जाएंगे। इसका उद्देश्य आमजनता को स्मरण कराने के लिए कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग हेण्डवास/सेनेटाईजिंग कोविड महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक हैं।

उन्होंने निर्देशित किया कि जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयं सेवी संगठनों आदि के सहयोग से शहरों में रोको-टोको अभियान अन्तर्गत गतिविधियों को संचालित करें तथा सभी अनुविभागों, नगरीय निकायों एवं विकास खण्डों में सभी संबंधित अधिकारीगण आमजन को मास्क उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं रोको टोको अभियान के पालन हेतु सतत् निगरानी रखेंगे। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु एनसीसी, एनएसएस, जनभियान परिषद, रोटरी क्लब के वालेंटियर, पुलिस विभाग एवं वन विभाग के अमले के साथ संपर्क कर मैदानी स्तर पर कार्य किया जावे। एनआरएलएम एवं एनयूएलएम के माध्यम से अधिक से अधिक मास्क निर्माण हेतु प्रेरित किया जावे तथा मास्क को आम जन तक पहुचाने हेतु कम से कम राशि में उपलब्ध कराने हेतु जगह-जगह स्टाल लगाया जावें।  आगामी पर्वाे को ध्यान में रखते हुए कोविड संक्रमण की चैन को तोडने हेतु आमजन को घर पर ही होली मनाने के लिए प्रेरित करें। मेरी होली मेरे घर की थीम पर ही लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जावे, इस हेतु शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग विशेष रूप से अपने मैदानी अमलों के माध्यम से जन-जन तक इस संदेश को पहुचाने हेतु कार्ययोजना तैयार करें। ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय निकायों में मास्क उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु कोटवार मुनादी एवं स्वच्छता वाहनों के माध्यम से जनजन तक संदेश पहुचाने हेतु कार्य संपादित किए गए।

 कलेक्टर ने अपने निर्देश में कहा है कि नगरीय निकायों में पूर्व में चलाए गए अभियान की भांति व्यस्थतम चौराहों भीड़-भाड वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर साफ-सफाई रखने एवं लगातार सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जावे।  ग्रामीण एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विभिन्न धार्मिक आयोजनों, शादी विवाहों एवं अन्य सामाजिक कार्याे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क का अनिवार्यतः उपयोग कराने हेतु धर्मगुरूओं एवं प्रभावशाली समाजसेवियों के साथ बैठक आयोजित कर उनके माध्यम से अपील जारी कराई जावें। ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आने वाले मजदूरों एवं व्यक्तियों की पंजी संधारित की जावे एवं उनकी सतत् निगरानी करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराएं एवं आवश्यकता पड़ने पर कोविड सैंपल की कार्यवाही कराया जावें। इसी प्रकार नगरीय निकायों में भी अध्यक्षों/पार्षदों के सहयोग से बाहर से आए यात्रियों का चिन्हांकन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जावें। इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ किया जावे। जिला संकट प्रबंधन समिति की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फूलों की होली मनाने हेतु आमजनता को प्रेरित किया जावे कलेक्टर ने इन आदेशों के कडाई से पालन करने के निर्देश दिये हैं।

Related posts

गेहूँ की स्लॉट बुकिंग करने की आज अंतिम तारीख

Reva India News

*नक्सल प्रभावित ग्राम रमपुरी में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Reva India News

बायपास निर्माण संबंधी जनसुनवाई 24 एवं 25 को  

Reva India News

Leave a Comment