Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की व्यापारिक वर्ग के साथ बैठक

मण्डला 18 मई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोरोना कर्फ्यू के प्रभावशील होने के मद्देनजर जिले के व्यापारी वर्ग के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारी वर्ग द्वारा जिले में कोरोना नियंत्रण में विशेष सहयोग मिला है। उन्होंने प्रशासन की ओर से सभी व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी 31 मई तक जिले में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है ऐसे में सभी व्यापारी वर्ग शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार चिन्हित उद्योग एवं व्यवसाय को कोविड गाइडलाइन के अनुसार संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए लगातार कार्य जारी हैं। विगत कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने सभी व्यापारी वर्ग से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के चैन को तोड़ने की प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सभी से कहा कि कोविड वेक्सीनेशन के लिए अपने स्तर पर प्रभावी प्रयास करें। लोगों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें तथा कोविड वेक्सीनेशन के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए वैक्सीनेशन के सकारात्मक पक्षों की जानकारी प्रसारित करें। कलेक्टर ने बताया कि 19 मई से जिले में ब्लॉक स्तर पर भी 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए कोविड वेक्सीनेशन प्रारंभ किया गया है। सभी व्यापारी बंधु अपने स्तर पर कोविड वेक्सीनेशन को बढ़ाने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों ने व्यापार से जुड़ी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चंदानी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

खुद को पुलिसकर्मी बताकर अवैध वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 नग पशु जप्त टाटरी चौकी पुलिस ने की कार्रवाई

Reva India News

बीएलसी, एएचपी तथा आईएसएस घटक अंतर्गत किये जा सकते हैं आवास हेतु आवेदन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 दिसम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment