Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने सर्किट हाऊस में ली बैठक

मण्डला 19 मई 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रसारित करें। ब्लॉक एवं पंचायत स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित करके जरूरी निर्णय लें। उन्होंने कहा कि किल कोरोना अभियान के तहत् प्रत्येक घर के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हो। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह से स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की जानकारी ली।

श्री कुलस्ते ने कहा कि रिक्त पदों पर हुई भर्ती का यथास्थान समायोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने पीएचई विभाग को जिले में पेयजल संकट की स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि संभावित स्थानों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसी प्रकार वाटर टेस्टिंग आदि की प्रक्रिया भी पुख्ता रखें। इस्पात राज्यमंत्री ने एसीईओ श्री मरावी को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए मैदानी अमले की सहायता लें। इसी प्रकार आगामी बारिश के मद्देनजर खाद एवं बीज की उपलब्धता भी सुनिश्चित रखें। उन्होंने पीडीएस वितरण पर चर्चा करते हुए कहा कि कोविड संकट के दौरान जरूरतमंद को खाद्यान्न अवश्य उपलब्ध कराएं। खाद्यान्न वितरण के संबंध में आमजनों को परेशानी न हो। बैठक में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, सीएमओ नगरपालिका प्रदीप झारिया, सिविल सर्जन डॉ. शाक्य, भीष्म द्विवेदी तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

आज होंगी स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक बैटन रिले, 9 बजे ली जाएगी स्वच्छता शपथ

Reva India News

9 सितंबर को हब फोर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन जागरूकता कार्यशाला संपन्न हुई

Reva India News

कलेक्टर एवं एसपी ने किया रामनगर दौरा सीएम श्री चौहान के 22 को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment