Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना वैक्सीन लगवाने युवा वर्ग में देखा गया खासा उत्साह वेक्सीन लगवाने 18$ वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साह के साथ लगवाया टीका बड़ी संख्या में विकासखंड स्तरीय वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे

मण्डला 19 मई 2021

वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमण से दुनिया जूझ रही है। वहीं शासन-प्रशासन इस महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर वेक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चलाकर लोगों को संक्रमण से सुरक्षित करने प्रयासरत है। आरंभ में 45 बर्ष से ज्यादा आयु वालों को वेक्सीन लगाई जा रही थी। 1 मई से 18 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के युवाओं को वेक्सीन लगाई जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी जिसे 19 मई 2021 से विकासखंड स्तर बम्हनी, बिछिया, नैनपुर, मोहगांव, घुघरी और निवास पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। मंडला शहरी क्षेत्र सहित विकासखंड स्तर पर तथा आसपास के युवाओं ने  रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण कराने वैक्सीन सेंटर पर आए। युवाओं में वेक्सीन लगवाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। वेक्सीन सेंटर पर सुबह से ही युवाओं का आना-जाना लगा रहा। समीपस्थ और सुदूर ग्रामों से भी युवा वेक्सीन लगवाने आये। सभी ने वेक्सीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम युवाओं ने आज वेक्सीन लगवा ली है और आगे समाज के लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जो भ्रम है। उसे दूर करेंगे और समाज के लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन कराने प्रेरित करेंगे। समाचार लिखे जाने तक 18$ के युवाओं में कुल 982 युवाओं को वैक्सीन लगाए गए। वही वैक्सीन लगवाने आए युवा राजेंद्र जंघेला ने कहा कि टीकाकरण ही कोरोना वायरस से बचाव का एक मात्र विकल्प है। जब तक युवा वर्ग इस मुहिम को आगे नहीं बढ़ायेगा तब तक टीकाकरण के प्रति जो लोगों के मन में भ्रांतियां हैं, उसे समाप्त नहीं किया जा सकता युवाओं को आगे आकर टीकाकरण कराना चाहिए एवं कोरोना वायरस को जिले से समाप्त करने के लिए सभी वर्ग के लोगों को जो टीकाकरण के योग्य हैं, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित भी करना चाहिए। मैं यह कार्य अब अपने आसपास एवं जान पहचान के लोगों का टीकाकरण कराकर सुनिश्चित करूंगा।

Related posts

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना : डेथ क्लेम के लिए जरूरी दस्तावेज़ों की जानकारी

Reva India News

जनसुनवाई में आए आवेदन पर स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे अपर कलेक्टर

Reva India News

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment