Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करने कार्ययोजना बनाएं – हर्षिका सिंह ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों की बैठक में निर्देश

मण्डला 14 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास से संबंधित विभागों की विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में एक-एक ग्राम चिन्हित करें। इन चिन्हित ग्रामों में कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी, रेशम तथा अन्य विकास योजनाओं से जुड़े विभाग समन्वय बनाते हुए शासकीय योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ दें तथा ऐसे गांवों को शासकीय रूप से लाभान्वित आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि ऐसे गांवों का चिन्हांकन उनकी भौगोलिक परिस्थितियों, फसल, पानी तथा अन्य संसाधनों का आंकलन कर सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि ऐसे चिन्हित गांवों का लगातार भ्रमण करें। उन गांवों के विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों का चयन करें तथा मैदानी अमले के सहयोग से उन्हें लाभ प्रदान करें।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोगों की आय के साधन बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। संबंधित विभाग ग्रामीण स्तर पर आजीविका सहित अन्य सांधनों का आंकलन सुनिश्चित करें तथा आजीविका प्लान तैयार करें। उन्होंने मशरूम, कृषि, रेशम, उद्यानिकी के क्षेत्र में आय बढ़ाने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करने हमारी प्राथमिकता है। कलेक्टर ने पशुपालन, मत्स्य, कृषि तथा अन्य विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड का अधिक से अधिक निर्माण कराएं। इस संबंध में मैदानी अमले के माध्यम से जानकारी प्रसारित करें, मुनादी कराएं तथा लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करें।

श्रीमती सिंह ने उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया कि जिले में उद्यानिकी क्षेत्र का कम से कम 10 प्रतिशत विस्तार करने कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए लेबर बजट, भुगतान की प्रक्रिया पर जरूरी निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जिले के सभी मेढ़बंधानों में अनिवार्यतः अरहर लगाएं। सीईओ जनपद कृषि विभाग से समन्वय करते हुए किसानों को बीज उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के मद्देनजर खेत-तालाब सहित अन्य तालाबों में भी मत्स्य बीज डलवाएं। बैठक में कृषि, पशुपालन, रेशम, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों ने योजनामूलक जानकारियाँ दी। इसी प्रकार प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध दर्ज उपलब्धि के बारे में बताया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में मशरूम की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्हें मशरूम की खेती से होने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी दें।

श्रीमती सिंह ने बैगा जनजातियों को शासन की समस्त योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आहार अनुदान योजना का लाभ देते हुए इसके क्रियान्वयन के प्रमाण पत्र भी सौंपें। उन्होंने जिले के नक्सल प्रभावित गांवों को चिन्हित करते हुए इन गांवों में सड़क, पानी, बिजली तथा अन्य जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ ग्रामीण विकास की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों का ब्लॉकवार सर्वे कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वनाधिकार प्राप्त बैगा जनजाति को भी शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपद को वनग्रामों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह को जिले में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन तथा एनीमिया के बारे में जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने तथा जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने की कार्यवाही सतत् जारी रहे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि जुलाई माह के अंत तक अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास का निर्माण पूर्ण करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, एसी ट्राईबल विजय तेकाम, एसीईओ श्री मरावी तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में मिले 12 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

उपार्जन संबंधी सभी तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करें – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

मलेरिया मास सर्वेलेंस केम्प एवं मास सर्वेलेंस कार्य  

Reva India News

Leave a Comment