Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*जन साहस संस्था द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* 

मंडला *जन साहस संस्था एवं आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के संयुक्त सहयोग* से कार्यक्रम आयुष्मान आधार के तहत विशाल नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम- लाटो, जिला – मंडला में किया गया। इस शिविर में 0 से 5 वर्ष के कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग के अलावा गर्भवती महिला, धात्री माता, किशोरी बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया गया और अपने स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में बताया गया। शिविर के दौरान 155 लाभार्थियों का स्वास्थ परिक्षण कर दवाईयां भी दी गई। इसके अलावा इस मौके पर कुपोषित बच्चों का चेकअप किया गया। साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं एवं उपस्थित ग्रामीणों में वैश्विक महामारी की भयावहता तथा बचाव की जानकारी देकर उन्हें मास्क, सेनेटाईजर, पैड्स इत्यादि सामग्री भी वितरित की गई । शिविर में डॉ.मनोज कुंजाम एवं डॉ. दीपक झारिया द्वारा स्वास्थ परिक्षण किया गया। फार्मासिस्ट यशवंती मरावी,जयंती खुशराम द्वारा दवाई वितरण की गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक कार्यकर्ता सम्मू बाई, जानकी मधुकर , नर्स के रूप में अनुपमा परते का विशेष सहयोग रहा ।

कैंप के सफल आयोजन में जन साहस संस्था के विनोद जावरिया(राज्य समन्वयक), रविभान मसराम (जिला समन्वयक), प्रदीप सिंह मार्को,चंद्रकीशोर मरावी (फील्ड ऑफिसर), सीमा मरावी,इंदर सिंह अयाम, दिलीप सिंह नरते, सुनीता मरकाम,मोहन मरावी,चंद्रभान धुर्वे, का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

मनेरी स्थित फैक्ट्री ने रेडक्रॉस सोसाइटी को 1 लाख का चेक सौंपा

Reva India News

शासन के अभियानों को प्राथमिकता से लें – सीएस मुख्य सचिव द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देश

Reva India News

शत-प्रतिशत गणना फॉर्म कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ श्रीमती रंजीता पटेल सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment