Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैगा समुदाय के पंडा सोनसाय बैगा द्वारा कोरोना टीका लगवाकर अपने समुदाय को किया प्रेरित, कहा टीका जरूर लगाएं

मण्डला 2 जून 2021

जिले के अंतर्गत 2 जून 2021 को ग्राम पंचायत मोचा विकासखंड बिछिया में 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों के लिए कोविड वैक्सीन हेतु वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया था जिसमें विषेशकर बैगा जनजाति के लोगों को कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर टीकाकरण कराया गया। इस टीकाकरण सत्र में बैगा समुदाय के पंडा सोनसाय बैगा के द्वारा सर्वप्रथम टीका लगवाकर यह संदेश अपने समुदाय के प्रति दिया गया कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। कोविड टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित है, इसे लगाने पर किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं है। टीकाकरण को लेकर लोगों में जो भ्रांतियां फैली हुई है, उन्हें हम सभी को मिलकर दूर करना है जिसके लिए सभी बैगा समुदाय के लोगों को कोविड का टीका अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए। उन्हांेने बताया कि अब तक मैंने कभी भी अपने बीमारी का इलाज अस्पताल में कराया नहीं बल्कि आयुर्वेद के ज्ञान के आधार पर कान्हा के जंगलों से प्राप्त जड़ी बूटी से अपना और अपने परिवार का इलाज करा लेते थे। विगत दिनों हमने भी कोविड महामारी का विकराल रूप देखा है। अतः मैंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए टीका लगाने का निर्णय लिया और आज मोचा में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में कोविड का टीका लगाया।

इसके साथ ही जनपद पंचायत बिछिया के जनपद अध्यक्ष रायसिंह कुर्वेती के द्वारा भी कोविड टीका लगवाया गया साथ ही क्षेत्र के लोगों से अपील की गई कि सभी लोग बिना के भय के टीकाकरण अनिवार्य रूप से करायें जिससे कि इस कोरोना महामारी को हराया जा सके। कुर्वेती द्वारा मोचा क्षेत्र में बैगा समुदाय के लिए विशेष वैक्सीनेशन केन्द्र स्थापित करने हेतु कलेक्टर को हृदय से आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही वैक्सीनेशन हेतु क्षेत्र की जनता को सतत् जागरूक किया जा रहा है। वैक्सीनेशन केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा टीकाकरण के पूर्व एवं टीकाकरण के पश्चात रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारियां भी केन्द्र में ही प्रदाय की जा रहा है जिससे लोगों में टीकाकरण को लेकर एक उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

नो-मैपिंग मतदाताओं के निराकरण के लिए प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

जीवन के प्रथम 1000 दिवस और मस्तिष्क के विकास पर जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

जीवामृत: अब किसान घर पर ही बनायेंगे मिट्टी का अमृत  

Reva India News

Leave a Comment