Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ठ विद्यालय में 4 बाल निःक्षय साथी चयनित

मंडला 22 फरवरी 2025

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय टी.बी. अभियान नि-क्षय शिविर के तहत् मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला क्षय अधिकारी के निर्देशन में उत्कृष्ठ विद्यालय मण्डला में बाल नि-क्षय साथी चयनित किये गये। बाल नि-क्षय साथी शब्द सरकारी पहल ’निक्षय मित्र’ से प्रेरित है, जो व्यक्तियों को क्षय रोगियों को अपनाने और उनकी पोषण और चिकित्सा आवश्यकताओं का पूरा करने का अवसर देता है। इस संदर्भ में, बाल निक्षय साथी एक ऐसा छात्र है जो स्कूल में अपने सहपाठियो और स्कूल के अन्य छात्रों में टीबी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। बाल निक्षय साथी टीबी जागरूकता सत्रों का नेतृत्व करेंगे, विभिन्न टीबी से संबंधित गतिविधियों के लिए शिक्षकों और टीबी चौंपियंस के साथ समन्वय करेंगे और टीबी से जुडे मिथकों से संबंधित आवश्यक जानकारी जैसे क्षय रोग के प्रति जागरूकता लाने में सहयोग प्रदान करेंगे। वे स्कूलों में ’जानते हो ना’ अभियान के एक छोटे संस्करण का नेतृत्व करेंगे और लक्षणों की जानकारी देकर एवं छात्रों को चिकित्सा परामर्श लेने के लिए प्रेरित कर संभावित क्षय रोगियों की पहचान में भी सहायता करेंगे। उत्कृष्ठ विद्यालय मण्डला से 4 बाल निक्षय साथी की पहचान की गई है। बाल नि-क्षय साथी के नाम इस प्रकार हैं इस दौरान प्रभारी डीपीसी श्री गौरव साहू, एसटीएस श्री मुकुल तुमराम, प्रभारी टी.बी.एच.व्ही. श्री भूपेन्द्र चौधरी एवं डी.ई.ओ. दीपक तिवारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ

Reva India News

बाल श्रमिक टास्कफोर्स समिति एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

नो मैपिंग श्रेणी वाले मतदाताओं को नोटिस तामील निर्धारित दस्तावेजों के साथ एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं मतदाता

Reva India News

Leave a Comment