Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित

मण्डला 3 जून 2021

अपर कलेक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र् 2021 मंे वर्षाकाल के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि इत्यादि आपदाओं से निपटने के लिए कार्यालय कलेक्टर मंडला के अधीक्षक कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक 07642-251079 स्थापित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन आपदा प्रबंधन से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख राकेश खम्परिया मो.नं. 9425359361 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इनके सहयोग के लिए 1 जून 2021 से 30 जून 2021 तक शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी ड्यूटी आदेश के तहत् कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यां. खण्ड मंडला के स्टोर अटेंडेट नरेन्द्र श्रीवास्तव मो.नं. 9406773300 एवं प्राचार्य डाईट मंडला के भृत्य निर्मल तेकाम मो.नं. 9340299619 की सोमवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक एवं बुधवार को प्रातः 9 से दोपहर 3 तक, गुरूवार को दोप. 3 से रात्रि 9 तक, शुक्रवार को रात्रि 9 से प्रातः 9 तक तथा रविवार को प्रातः 9 से दोप. 3 तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार कार्यपालन यंत्री जल संसाधन मंडला के कापिस्ट गुप्तेश्वर मिश्रा मो.नं. 9425165002 एवं चौकीदार राजकुमार यादव मो.नं. 9926984841 की सोमवार को दोप. 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं मंगलवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, गुरूवार को प्रातः 9 से दोप. 3 बजे तक, शुक्रवार को दोप. 3 से रात्रि 9 बजे तक एवं शनिवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक ड्यूटी तय की गई है। इसी प्रकार कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यां.खण्ड मंडला के पंप अटेण्डेट राम बहादुर भास्कर मो.नं. 9425484048 एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन मंडला के भृत्य मैकू लाल मो.नं. 9575961171 की सोमवार को प्रातः 9 बजे से दोप. 3 बजे तक एवं मंगलवार को दोप. 3 से रात्रि 9 बजे तक, बुधवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, शुक्रवार को प्रातः 9 से दोप. 3 बजे तक, शनिवार को दोप. 3 से रात्रि 9 बजे तक एवं रविवार को दोप. 3 से रात्रि 9 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। प्राचार्य डाईट मंडला के सहायक ग्रेड-3 कपिल शुक्ला मो.नं. 9131142352 एवं कार्य.यंत्री नर्मदा विकास संभाग क्रं.-2 मंडला के भृत्य पूरनलाल सरवटे मो.नं. 8965897853 की मंगलवार को प्रातः 9 बजे से दोप. 3 बजे तक एवं बुधवार को दोप. 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक, गुरूवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक, शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोप. 3 बजे तक एवं रविवार को रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक ड्यूटी निर्धारित की गई है। रिजर्व दल में सुपरवाईजर देवेन्द्र चौरसिया एवं घनश्याम प्रसाद तिवारी को रिजर्व दल में रखा गया है।

संबंधित शासकीय सेवक अंकित दिनों व समय पर कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को निर्धारित पंजी में दर्ज कर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी राकेश खम्परिया प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख को तत्काल अवगत करायेंगे व उनसे सतत् संपर्क में रहकर उनके निर्देशन में कार्य करना सुनिश्चित करेंगे तथा ड्यूटी अवधि समाप्त होने पर अगली टीम के उपस्थित होने पर ही कंट्रोल रूम छोड़ेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी द्वारा संबंधित कर्मचारियों का उपस्थिति पत्रक उनके कार्यालय प्रमुख को प्रत्येक माह की 20 तारीख तक अनिवार्य रूप से भेजने की कार्यवाही की जायेगी। ड्यूटी निरस्त करने के लिए कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा नियत ड्यूटी दिनों एवं निर्धारित समय में अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित कार्यालय प्रमुख/प्रभारी अधिकारी उनके अधीनस्थ कार्यरत शासकीय सेवक को आदेश से अवगत कराते हुए उसकी नियत ड्यूटी दिनों में निर्धारित समय पर जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम मे उपस्थिति सुनिश्चित करायेगें। ड्यूटी दिनांक को कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। किसी कर्मचारी को पूर्व से ही अवकाश स्वीकृत किया जा चुका हो अथवा कर्मचारी शासकीय कार्य से प्रवास पर हो तब ऐसी दशा में संबंधित कार्यालय प्रमुख इस कार्यालय को पूर्व सूचना देते हुए उसके स्थान पर अपने स्तर से किसी अन्य कर्मचारी को ड्यूटी हेतु भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 6 मार्च 2024

Reva India News

ई-नगर पालिका के माध्यम से नागरिकों को मिलेगी त्वरित सेवा

Reva India News

स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत नगरपालिका परिषद की आईईसी टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment