Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार युवा संगम मेला में 8 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप में चयन, 6 को सेंक्शन लेटर वितरित

मंडला, 18 नवंबर 2025

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय मंडला आईटीआई मंडला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार युवा संगम मेले का आयोजन नगर पालिका टाउन हॉल मंडला में किया गया। मेले में स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया एवं मेले में 95 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

रोजगार युवा संगम मेले में नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं विभागों के प्रमुखों द्वारा मां सरस्वती जी का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य आईटीआई मंडला श्रीमती मनीषा भूरिया एवं सहायक संचालक डीआईसी श्री बलराम यादव के द्वारा स्वरोजगार हेतु शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कंपनियों द्वारा 31 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। 8 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप में चयन किया गया। स्वरोजगार के लिए 6 हितग्राहियों को सेंक्शन लेटर वितरित किए गए। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत 5 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी श्री एलएस सैयाम, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री आरएस बरकडे, श्रम अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्रबंधक डीआईसी श्री प्रदीप जायसवाल, आईटीआई से प्लेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद मरावी, श्री ओमप्रकाश साहू, डीके शाहू एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती वैशाली कामड़े द्वारा मंच संचालन किया गया।

Related posts

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा

Reva India News

आंगनवाड़ी केन्द्र बोतलबहरा में किया गया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

वरिष्ठ मूल शाला हाईस्कूल मण्डला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment