Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप ’युवा संगम मेला’ में 32 युवाओं को चयन सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है – श्री कुशराम

मंडला, 20 मई 2025

जिला प्रशासन मण्डला के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आईटीआई एवं जिला रोजगार कार्यालय मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से नगरपालिका परिसर के टाऊनहॉल में रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप ’युवा संगम मेला’ का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

मेले में विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के 63 युवाओं ने पंजीयन कराया। जिसमें कुल 6 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार लेते हुए 32 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा 4 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, जीएमडीआइसी श्री नंदकिशोर वास्कले, प्रबंधक श्री बलराम यादव, सहायक प्रबंधक श्री प्रदीप जायसवाल, प्रबंधक श्री विकास मिश्रा, अन्य पिछड़ा वर्ग के उपसंचालक श्री दिलीप श्रीवास, आईटीआई प्लेसमेंट आॅफिसर श्री आनंद मरावी, आईटीआई प्राचार्य श्री आरएस वड़कडे, जिला रोजगार कार्यालय श्री डीके साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

 

अप्रेंटिसशिप मेला ’युवा संगम मेला’ को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं को उनकी रुचि और कौशल के अनुसार अवसर दिलाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिमाह एक रोजगार मेला आयोजित किया जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे जो भी काम शुरू करें, उसे विकसित करते हुए जिले और प्रदेश में अपना परचम लहराएं। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित किया कि यदि वे अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं, तो शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंडला आगमन 5 अगस्त को

Reva India News

आजाद अध्यापक संघ ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित  

Reva India News

Leave a Comment